फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट यात्रा कार्ड से दस प्रतिशत कम लगेगा किराया

Sat, 22 Aug 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। परिवहन निगम की बसों से यात्रा करने वाले उन यात्रियों को अब दस प्रतिशत किराए में छूट मिलेगी, जो स्मार्ट यात्रा कार्ड साथ लेकर चलेंगे। शुक्रवार को डिपो परिसर में स्मार्ट यात्रा कार्ड का शुभारंभ किया गया। एक वर्ष के लिए वैध होने वाले कार्ड को रिचार्ज कराना होगा।
विज्ञापन


निगम ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से स्मार्ट यात्रा कार्ड योजना शुरू की है। शुक्रवार को डिपो में स्मार्ट यात्रा कार्ड का एआरएम के लाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि तीस रुपये में मिलने वाले कार्ड को रिचार्ज कराने पर यात्रा के दौरान उनसे दस प्रतिशत किराया कम लिया जाएगा। एक वर्ष के लिए वैध कार्डों को कम से कम सौ रुपये और अधिकतम दो हजार रुपये तक रिचार्ज किया जा सकता है।

कार्ड वितरण की जिम्मेदारी निभा रहे राहुल मिश्रा ने बताया कि अगर कोई यात्री बीच में कार्ड वापस करना चाहता है तो कार्ड की बैलेंस धनराशि उसे वापस कर दी जाएगी। बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कार्ड वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें