दिवाली को लेकर परिवहन निगम ने आवागमन को सुगम बनाने के लिए नई पहल की है। निगम ने दिवाली तक चालकों और परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कानपुर, लखनऊ, दिल्ली और प्रयागराज के लिए पांच-पांच स्पेशल बसों के संचालन का निर्णय लिया है।
वहीं, जिले के ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। घर जाने के लिए 25 से अधिक श्रमिक होने पर सूचना पर बसों को ईंट-भट्टों से रवाना किया जाएगा।
एआरएम सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि कानपुर, लखनऊ, दिल्ली और प्रयागराज रूट के लिए पांच-पांच अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। ईंट-भट्ठा श्रमिकों के लिए विशेष सुविधा दी गई है। एआरएम ने कहा कि भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है। सभी डिपो को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।