फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठनों के साथ नेता-अफसर भी आए आगे

Sat, 21 Apr 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सई नदी की सफाई के लिए अमर उजाला की ओर से शुरू की गई मुहिम को विभिन्न संगठनों के साथ नेताओं और अफसरों का भी साथ मिला है। रविवार को सुबह सात बजे बेल्हा देवी घाट पर नदी की सफाई में सांसद हरिवंश सिंह, रानीगंज विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक संगमलाल गुप्ता भी श्रमदान करेंगे। सई की सफाई के लिए जिलाधिकारी शंभु कुमार भी फावड़ा उठाएंगे। इसके अलावा विभिन्न संगठनों के लोग भी फोन कर अपना नाम दर्ज कराते रहे।
विज्ञापन


सई नदी की सफाई के लिए ‘अमर उजाला’ की मुहिम को हर तरफ से समर्थन मिल रहा है। डीएम शंभु कुमार ने स्वयं सई तट पर पहुंचकर सफाई अभियान में सहभागी बनने का आश्वासन दिया है। वन विभाग के प्रभागीय निदेशक वाईपी शुक्ला ने सफाई अभियान में भरपूर सहयोग करने को कहा है। सीडीओ राजकमल यादव और परियोजना अधिकारी अरविंद सिंह ने भी अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया है।

भाजपा, सपा, बसपा, अपना दल और कांग्रेस के नेताओं ने भी अभियान को सकारात्मक कदम बताते हुए स्वच्छता अभियान में सहयोग करने को कहा है। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज तिवारी, जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, जिला महासचिव डॉ. प्रशांतदेव शुक्ला, शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी, वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष आचार्य ओमप्रकाश मिश्र, जूनियर बार एसोसिएशन के निवर्तमान महामंत्री जयप्रकाश मिश्र, मालती इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल गोकुलनाथ श्रीवास्तव, रोडवेज कर्मचारी परिषद के शाखा मंत्री सुरेश पांडेय, कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, बीपीएड संघर्ष मोर्चा के महामंत्री चंदन सिंह, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ऐनुल हसन और महामंत्री दूधनाथ सरोज, प्राथमिक शिक्षक संघ सदर इकाई के अध्यक्ष प्रभाकर प्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुनील प्रभाकर, मंत्री ध्रुव जायसवाल, ब्लाक अध्यक्ष रंगनाथ शर्मा, मंत्री दीपेंद्र सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के संडवा चंद्रिका के मंत्री भूपेश श्रीवास्तव ने भी अमर उजाला की मुहिम में साथ रहने के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। रानीगंज स्थित मां बाराही सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ता अनिल पांडेय, पर्यावरण सुरक्षा संघ के प्रमुख सूरज उपाध्याय, जन पंचायत समिति अध्यक्ष सतीश मिश्र, बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख निराला मिश्र ने स्वच्छता के इस मुहिम में सहयोग करने की पहल की है।
विज्ञापन


रविवार को गुलजार रहेंगे बेल्हादेवी, घुइसरनाथ, मां बाराही व बेलखरनाथ धाम घाट
सई की अविरलता बरकरार रखने के लिए अमर उजाला का अभियान शहर के बेल्हा देवी घाट के साथ ग्रामीण अंचल में भी चलेगा। इसके लिए लालगंज तहसील क्षेत्र के घुइसरनाथधाम, रानीगंज के मां बाराही देवी धाम और पट्टी तहसील क्षेत्र के बेलखरनाथधाम घाट पर सफाई करने के लिए स्थानीय लोगों का जमावड़ा होगा।  

आप भी बन सकते हैं सहभागी
जिले की जीवनदायिनी सई नदी की स्वच्छ बनाने के लिए अमर उजाला के अभियान में आप भी सहभागी बन सकते हैं। रविवार को प्रात: सात बजे सफाई अभियान में प्रतिभाग करना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 8392949140 और 8090100220 पर अपना और संगठन का नाम दर्ज करा सकते हैं।

वनविभाग लगाएगा स्टाल, चलाएगा हस्ताक्षर अभियान
सई नदी की सफाई के लिए अमर उजाला की मुहिम में वनविभाग भी शामिल हो गया है। वन विभाग की तरफ से कार्यक्रम स्थल पर स्टाल लगाए जाएंगे। लोगों को जागरूक करने के साथ पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। प्रभागीय निदेशक वन वाईपी शुक्ला ने बताया कि विभाग की तरफ से श्रमदान के लिए आने वाले लोगों से हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें