लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को लालगंज में वकील भड़क गए और हंगामा किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील व दीवानी परिसर में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विरोध के चलते तहसील व दीवानी न्यायालयों में कामकाज ठप रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े गए और पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज किया। रुरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने घटना को लोकतंत्र पर हमला बताया।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महामंत्री शिवरंजन यादव, उपाध्यक्ष नामवर सिंह, कोषाध्यक्ष अतुल सिंह, रामलगन यादव, शिवाकान्त उपाध्याय, शैलेंद्र तिवारी, शिव नारायण शुक्ल, लाल अंकित प्रताप सिंह, अरुण द्विवेदी, कुलदीप तिवारी, विपिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।