फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित चिलबिला फ्लाईओवर पर रविवार की रात साढ़े दस बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर के सिप्तैन रोड निवासी हिमांशु गौतम (38) बिजली मिस्त्री था। रविवार की रात करीब दस बजे वह काम से घर पहुंचा। चिलबिला जाने की बात कहकर बाइक लेकर घर से निकल पड़ा। चिलबिला से लौटते समय अंबेडकर नगर जिले से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने फ्लाईओवर पर बाइक सवार को कुचल दिया।
ब्रिज से गुजर रहे लोगों ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। राहगीर पुलिस को सूचित करने के बाद वाहन से घायल युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सिर में गंभीर चोट आने के कारण युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी पर पत्नी रेखा देवी दो बच्चों के साथ रोते बिलखते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

पति को मृत देख रेखा ने दीवार से सिर लड़ा लिया। लहूलुहान पत्नी का उपचार मेडिकल कॉलेज में किया गया। पत्नी ने घटना की तहरीर नगर कोतवाली पुलिस को दी है। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
इनसेट-
चिलबिला जंगल में भाग निकला चालक
राहगीरों की सूचना पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देख चालक ट्रक से कूदकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर पीछा करने का प्रयास किया लेकिन चालक चिलबिला जंगल की ओर भाग निकला। खाली हाथ लौटी पुलिस ने ट्रक के पहियों से हवा निकाल दी।
बेटी ने जाने से रोका था पिता को
हिमांशु गौतम की बेटी अंशिका (13) और बेटा शुभांशु (10) हैं। रात में काम से लौटने के बाद पिता ने चिलबिला जाने की जिद की। पहले वह पैदल ही चिलबिला जाने के लिए निकला लेकिन घर लौटकर बाइक से जाने का प्रयास करने लगा। बेटी अंशिका ने पिता को रात में घर से बाहर जाने के लिए रोका था लेकिन जिद के आगे बेटी की बात हिमांशु ने अनसुनी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें