फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा वकीलों का गुस्सा, बस तोड़ी एसडीएम को घेरा

Fri, 13 Mar 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद कचहरी में अधिवक्ता नबी अहमद की हत्या से बौखलाए वकीलों का गुस्सा थम नहीं रहा है। शुक्रवार को दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ताओं ने जमकर बवाल काटा। रोडवेज की बस में तोड़फोड़ कर कचहरी और दीवानी परिसर में कर्मचारियों को बाहर कर तालाबंदी की। कचहरी के सामने एसडीएम का घेराव किया। ट्रेजरी चौराहे पर जाम लगाकर टायर फूंक दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही वकीलों की हड़ताल शुरू हो गई। सबसे पहले कचहरी और दीवानी में तालाबंदी कराई। इससे कचहरी में कोई काम नहीं हुआ। वहां से निकले वकील ट्रेजरी पहुंचे और कार्यालय को बंद करा दिया। इसके बाद आंदोलित वकील की भीड़ पुलिस लाइंस गेट पर पहुंची और उधर से गुजर रही रोडवेज की बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर की गाड़ी को वकीलों ने चौराहे पर रोक लिया। गुस्सा देखकर एसडीएम गाड़ी से नीचे उतर आए और पैदल चल पड़े। नारेबाजी करता अधिवक्ताओं का एक झुंड ट्रेजरी चौराहा पहुंचा और जाम लगा दिया। इधर, से गुजर रही मैजिक पर लदे पानी के खाली गैलन को उतारकर आग के हवाले कर दिया। जगह-जगह टायर फूंककर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें