फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने पर अधिवक्ता पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आजाद नगर निवासी अधिवक्ता प्रेमजीत के खिलाफ एसडीओ नगर सोनू कुमार की तहरीर पर मंगलवार को नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, सोमवार को शहर में बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर जांचने निकली थी।
विज्ञापन

एसडीओ का आरोप है कि अधिवक्ता प्रेमजीत ने स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का विरोध करते हुए हाईप्रोफाइल ड्रामा किया। हंगामे की वजह से दूसरे उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सका। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत कर एसडीओ ने मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, अधिवक्ता का कहना है कि मीटर जंप करने की पूर्व में शिकायत की गई थी लेकिन आज तक शिकायत का समाधान नहीं किया जा सका है। इस वजह से उन्होंने घर के अंदर स्मार्ट मीटर लगाने से रोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें