फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, अपराधियों से भयभीत है जनता : डॉ.नीरज

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बोलते जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी। संवाद
विज्ञापन
प्रदेश में हो रहे अपराध व बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर शुक्रवार को आंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महोबा की दलित छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। छात्रा का अपहरण कर कई दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जब पीड़िता का दुख साझा करने उनके घर जा रहे थे, उस दौरान सरकार ने उन्हें रोकने का हर संभव प्रयास किया। इस दौरान रवि सिन्हा, मासूम हैदर व वेदांत तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें