फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा के बड़गो गांव के पास शुक्रवार सुबह ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते ट्रैक के पास पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कुंडा के विदासिन निवासी करमचंद्र (25) शुक्रवार सुबह बगैर परिजन को कुछ बताए घर से निकल गया। वह कुंडा के बड़गो गांव के पास पहुंचा। रेलवे ट्रैक पार करते समय ऊंचाहार एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
ट्रैक किनारे शव देख आसपास के लोग परेशान हो गए। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त करमचंद्र के रूप में की। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें