फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टाइनी शाखा संचालक से लैपटॉप और 10 हजार की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के जैतापुर झींगुर के करीब सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाश सीएससी संचालक से लैपटॉप और 10 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भाग निकले। घटना के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुरैली मकदूमपुर निवासी राजकुमार कैथवास ने नया पुरवा हीरागंज में सीएससी सेंटर (साइबर कैफे) की दुकान खोल रखी है। सोमवार की शाम वह दुकान बंदकर स्कूटी से घर जा रहा था। जैतापुर झींगुर गांव के पास अपाचे सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक से राजकुमार का बैग छीन लिया।
बैग में लैपटॉप, दस हजार नगद और दुकान की चाबियां थीं। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। हालांकि तब तक बदमाश भाग चुके थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने की कोशिश कर रही है। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें