लालगंज के दूल्हेपुर में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी। संवाद
मुबंई में रहने वाले दूल्हेपुर निवासी आसाराम का बंद घर शनिवार की रात चोरों ने तबीयत से खंगाला और जेवर-नगदी समेट ले गए।
अहिंसा राम मिश्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसके बड़े भाई आसाराम मिश्र परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
छत के दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो तीन कमरे के दरवाजों के ताले भी चोरों ने तोड़ दिए। अहिंसा राम के मुताबिक चोर करीब पांच लाख के जेवर व 25 हजार रुपये नकद समेट ले गए। लीलापुर एसओ नीरज यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दुर्घटना के आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा
सांगीपुर के असांव निवासी राजेश कोरी की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजेश ने तहरीर में लिखा कि तेरह दिसंबर को उसकी मां को वाहन ने टक्कर मारी थी, वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
........