फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सर्किल रेट बढ़ने से महंगी हो गई औद्योगिक क्षेत्र की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यम शुरू करना आसान नहीं रह गया है। सर्किल रेट बढ़ने से औद्योगिक क्षेत्र की जमीन के दाम बढ़ने से छोटे कारोबारियों के लिए औद्योगिक क्षेत्र में कारोबार करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

जिले में दो औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित किया गया है। शहर से महज सात किमी की दूरी पर स्थित सुखपाल नगर औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उद्यमी आंवला का कारोबार कर रहे हैं। भदोही-मानधाता मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र बदहाल होने से धीरे-धीरे उद्यमियों ने दूरी बना ली है। औद्योगिक क्षेत्र के 37 प्लॉट खाली पड़े हैं।
वहीं, रानीगंज के संसारपुर में औद्योगिक क्षेत्र तैयार किया जा रहा है। करीब दो बिस्वा के 108 प्लॉट उद्यमियों को उपलब्ध होंगे। मगर, वर्तमान समय में औद्योगिक क्षेत्र की जमीन लीज पर लेना सस्ता नहीं है। कभी 1200 रुपये स्क्वायर मीटर मिलने वाली जमीन की कीमत अब 8400 रुपये स्क्वायर मीटर पहुंच गई है। साथ ही रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी की दरें भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन

शहर के भंगवा चुंगी स्थित आंवला कारोबारी नवीन दूबे ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट लेना छोटे कारोबारियों के बस की बात नहीं रह गई है। उद्यमी आलोक खंडेलवाल ने बताया कि सर्किल रेट बढ़ने से उद्यमियों को बैंक से ऋण लेने की सीमा बढ़ जाती है। पहले से व्यापार करने वाले कारोबारियों को लाभ हो रहा है। उपायुक्त उद्योग अजय त्रिपाठी ने बताया कि सर्किल रेट के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र की जमीन महंगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें