फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली में कंप्यूटर पर दर्ज हुई पहली रिपोर्ट

Mon, 01 Dec 2014 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कोतवाली में दर्ज मुकदमे और विवेचना की कार्रवाई अब जल्द ही आनलाइन फरियादी देख सकेंगे। कंप्यूटर पर पहला मुकदमा दर्ज होने के साथ इसकी शुरुआत स्थानीय कोतवाली में सोमवार को हो गई। यहां रखे कंप्यूटर साल भर से शोपीस बने हुए थे। पुलिस की वेबसाइट पर आनलाइन तहरीर भी फरियादी भेज सकेेंगे।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली में सोमवार को कंप्यूटर पर पहला मुकदमा दर्ज होने के साथ इसकी शुरुआत हो गई। इसका सीधा फायदा फरियादियों को होने जा रहा है। अभी तक वादी को मुकदमा दर्र्ज कराने के बाद उसमें हो रही कार्रवाई की जानकारी के लिए दरोगा और सिपाहियों की परिक्रमा करनी पड़ती थी। शासन के फरमान के मुताबिक कंप्यूटर पर दर्ज मुकदमे और उसकी विवेचना अब सप्ताह भर में आनलाइन हो जाएगी।

 मुकदमों के आनलाइन होने से वादी इसमें होने वाली कार्रवाई की बाबत जानकारी हासिल कर सकेंगे। इतना ही नहीं कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों की तैनाती और उनके कार्यक्षेत्र की जानकारी भी लोगों को मिल सकेगी। सोमवार को जिले से कोतवाली पंहुची विशेषज्ञों की टीम ने यहां साल भर से शोपीस बने कंप्यूटरों की तकनीकी कमियों को दूर कर चालू किया। दोपहर तक मशक्कत के बाद पहली एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


अभी तक पीड़ितों को तहरीर देने के लिए कोतवाली का चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन अब पीड़ित पुलिस की बेबसाइट पर सीधे आनलाइन तहरीर भेज सकेंगे। प्रभारी निरीक्षक आरएन उपाध्याय ने बताया कि शासन के निर्देश पर कंप्यूटर पर एफआईआर दर्ज करने का काम शुरू हो गया। शीघ्र ही इसे आनलाइन कर दिया जाएगा। जिससे वादी को कार्रवाई की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें