फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बंद मकान से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में बंद मकान से जेवरात और नकदी चुराकर बदमाश भाग निकले। यह घटना उस समय हुई, जब मकान मालिक भूपेंद्र मिश्रा का परिवार बेटे की शादी के बाद प्रयागराज गया हुआ था।
विज्ञापन

शेरगढ़ निवासी भूपेंद्र मिश्रा अपने परिवार के साथ प्रयागराज में रहते हैं। उनके पुत्र प्रियांशू की शादी एक दिसंबर को हुई थी। जिसके चलते पूरा परिवार प्रयागराज चला गया था। हालांकि भूपेंद्र मिश्रा घर की देखरेख करने के लिए बीच-बीच में आते जाते रहते थे।
मंगलवार की रात करीब नौ बजे प्रयागराज से भूपेंद्र मिश्रा घर पहुंचे। देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा मिला। अलमारी खुली थी और कमरों में रखे कपड़े व घरेलू सामान अस्त-व्यस्त थे। भूपेंद्र मिश्रा के अनुसार चोर घर में रखे 50 हजार रुपये के साथ ही लाखों रुपये के जेवरात समेट ले गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कुंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी खंगालने लगी। फिलहाल चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें