विदेश भेजने के नाम पर एक युवक ने दर्जनों लोगों से लाखों रुपये ले लिए। काफी दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर लोग उससे मिले तो वह कंपनी भाग जाने की बात कह रहा है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है।
कोतवाली क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी विनय कुमार ने हीरागंज निवासी अयूब अहमद को कनाडा जाने के लिए एक लाख चार हजार रुपये एक वर्ष पहले दिए थे। काफी दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई न होने पर उसने पैसे वापस करने की मांग की तो वह आनाकानी करने लगा। हालांकि बाद में पंचायत के दौरान पैसा वापस करने की बात मानी, लेकिन फिर टालमटोल करने लगा। कई बार तारीख रखी गई, लेकिन निर्धारित तारीख पर पैसा नहीं मिलने पर उसने इसकी शिकायत कोतवाली में की। अयूब के अनुसार उसने दर्जनों लोगों से रुपये लिए हैं। एक कंपनी के माध्यम से वह काम कराता था। वह कंपनी भाग गई है।