नियम विरुध भेजे गए थे सामान
जांच के दौरान जब स्टाॅक रजिस्टर देखा गया तो पता चला कि नियम विरुद्ध सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ ने क्षेत्र निवासी एक पूर्व मंत्री की बीमार मां के लिए अस्पताल का एक बेड, गद्दा, ऑक्सीजन जांच मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, डिजिटल वेइंग मशीन, डिजिटल बीपी मशीन उनके घर भेजे हैं। उनकी मां के निधन को सालभर हो गए हैं, लेकिन अभी तक सामान लौटकर नहीं आया है।
इस बाबत सीएचसी अधीक्षक आरिफ ने कहा कि पूर्व मंत्री की मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगा था। इसलिए गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में अलग से एक वार्ड तैयार किया गया था। जहां पर बेड, गद्दा सहित अन्य उपकरणों को सीएमओ के निर्देेश पर रखा गया था। चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।
उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री की मां के तेरहवीं के दूसरे दिन ही सामान को वापस सीएचसी उठा लाया गया था। कर्मचारी स्टाॅक रजिस्टर में दर्ज करना भूल गए थे। इस मामले में पूर्व मंत्री से बात करने की कोशिश की गई तो उनके प्रतिनिधि दिनेश ने बताया कि जब मां बीमार थीं तो उस समय मैं साथ था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई उपकरण नहीं मंगाए गए थे। गलत रिपोर्ट तैयार कर कोई यदि सीएमओ को दे रहा है तो मुझे नहीं पता है।
मैं जरूरी कार्य से लखनऊ चला आया हूं। डिप्टी सीएमओ ने अभी इस तरह की रिपोर्ट मुझे नहीं दी है। मेरे हाथ में पत्र जब आएगा तब ही मैं कुछ बोल सकता हूं। - डॉ. जीएम शुक्ल, सीएमओ