फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडुआ, चिउरा, गजक की सजीं दुकानें, उमड़े ग्राहक

विज्ञापन
Ladua, Chiura, Gajak's lavish shops, gathered customers - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व पर संगम स्नान के लिए मंगलवार की शाम से ही स्नानार्थियों का जत्था रवाना होना शुरू हो गया। जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित करते हुए हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इधर, बाजारों में लेडुआ, चिउरा, गजक, लाई की खूब बिक्री हुई। देर शाम तक ग्राहक दुकानों से खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष 15 जनवरी को है। बुधवार की सुबह सूर्यदेव के निकलने के पहले ही संगम में डुबकी लगाने के लिए स्नानार्थियों का रेला मंगलवार की शाम से ही रवाना होने लगा। बस और ट्रेन से भारी संख्या में लोग प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इधर, शहर की दुकानें लेडुआ, चिउरा, गजक, लाई से सजी हुई थीं। सुबह से सजीं दुकानों पर देर शाम तक ग्राहक खरीदारी करते रहे।
बुधवार को स्नान पर्व होने से भारी संख्या में भीड़ संगम स्नान करने के लिए रवाना होती रही। जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित करते हुए हाईवे की चौकसी बढ़ाने के साथ ही भुपियामऊ से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। भुपियामऊ में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें