मेडिकल कॉलेज में शाम छह बजे इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। रात करीब नौ बजे
पुलिस के पहुंचने के बाद भी परिजनों का हंगामा शांत नहीं हुआ।
लीलापुर थाना के साहबगंज देवली निवासी दशाराम यादव (42) के पेट में बृहस्पतिवार की सुबह दर्द होने लगा। दस्त की शिकायत होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। शाम पौने छह बजे तक हालत में सुधार नहीं हुआ। मृतक के भाई दयाराम ने बताया कि रेफर के लिए चिकित्सक से कहा जाता रहा, लेकिन चिकित्सकों ने रेफर नहीं किया। एक स्वास्थ्य कर्मी इंजेक्शन लगाकर चला गया। उसके कुछ ही देर बाद भाई की मौत हो गई। इसके बावजूद चिकित्सक देखने तक नहीं आए। करीब एक घंटे बाद एक स्वास्थ्य कर्मी ईसीजी मशीन लेकर पहुंचा। नाराज परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के बाद परिजन चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
इनसेट-
पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया
दशाराम यादव की पत्नी शांती देवी का राे-रोकर बुरा हाल है। पति के मौत की सूचना मिलने पर वह बेसुध हो गई। मृतक के तीन बेटे शुभम, शिवम और सत्यम है।
वर्जन-
मरीज के मौत के मामले में जांच कराई जाएगी। जिस डॉक्टर की ड्यूटी थी, उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज जांच करने के लिए निर्देश दिया गया है।
डॉ. शैलेंद्र कुशवहा, सीएमएस।
वर्जन
मरीज के मौत के मामले में कमेटी का गठन किया जाएगा। चार कार्यदिवस के अंदर जांच कमेटी से रिपोर्ट मांगी जाएगी ताकि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
डॉ. देवजीत शर्मा, प्राचार्य।
मृतक दशाराम। फाइल फोटो
मृतक दशाराम। फाइल फोटो