जिले के आठ गैंगस्टर द्वारा अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति कुर्क करने की तैयारी जल्द ही प्रारंभ होगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मातहतों की जिम्मेदारी तय की है। एसपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि गैंगस्टर पर कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए।
कार्रवाई की जद में महेशगंज के पुरमई सुलतानपुर के रहने वाले शराब माफिया सुधाकर सिंह, कुंडा टिकरिया बुजुर्ग कनावा के रहने वाले प्रदीप सिंह, बाघराय के शकरदहा पिवासी शेखर उर्फ राज प्रताप सिंह, संग्रामगढ़ धौरहट के रहने वाले शराब माफिया अनूप सिंह आए हैं।
इसी तरह गोतनी निवासी राजू यादव, सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव, भाजपा नेता महेशगंज के तरेड़ा नरियावां निवासी मनोज तिवारी व कुशहा निवासी विनोद कुमार मिश्र पर कार्रवाई तय है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ होगी।