फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा पुलिस ने उदय प्रताप पर दर्ज मुकदमे की विवेचना से खड़े किए हाथ!

विज्ञापन
udai pratap singh
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस पूर्व कैबिनेट मंत्री राजाभैया के पिता उदय प्रताप पर दर्ज मुकदमे की विवेचना को लेकर संकट में पड़ गई है। लगातार बढ़ रहे सामाजिक दबाव के चलते कोतवाल ने पुलिस अधीक्षक को इसकी विवेचना दूसरे थाने से कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कुंडा के शेखपुर आशिक में मोहर्रम के दिन ताजिया निकालने के लिए भंडारा नहीं होने दिया गया। इसके पूर्व सडक़ के किनारे लगाए गए झंडों को लेकर दोनों पक्षों के बीच असहमति बनी थी। जिसे स्थानीय स्तर पर खत्म कर लिया गया था। बाद में अधिकारियों ने दबाव बनाकर झंडे हटवाने और भविष्य में भंडारा नहीं करने के लिए समझौता पत्र पर साइन करने के लिए कहा था।
इसी समझौते पत्र पर साइन न करने पर उदय प्रताप सिंह पर मोहर्रम का ताजिया निकलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज होने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली लोगों में आक्रोश फैल गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से सामाजिक दबाव और आक्रोश से पुलिस के सामने भी संकट खड़ा हो गया है। सूत्रों के अनुसार कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुकदमे की विवेचना करने में असमर्थता जताई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि इस मुकदमे की विवेचना दूसरे थाने से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें