फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अव्यवस्था में कुंडा हरनामगंज स्टेशन अव्वल

विज्ञापन
हरनामगंज रेलवे स्टेशन पर खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद
विज्ञापन
फाफामऊ-ऊंचाहार रेल मार्ग स्थित कुंडा हरनामगंज स्टेशन को अमृत भारत योजना में तीन साल पहले शामिल किया गया, लेकिन रेलवे स्टेशन के विस्तार का काम आज तक शुरू नहीं हो सका है। स्टेशन पर अव्यवस्था का बोलबाला है।
विज्ञापन

दो प्लेटफॉर्म पर छह हैंडपंप हैं लेकिन सभी खराब हैं। फुटओवरब्रिज नहीं है। अव्यवस्था में यह स्टेशन अव्वल दर्जे का है। यात्री शेड तक टूटे हैं। बैठने के लिए साफ-सुधरी जगह तक नहीं है।
अमृत भारत योजना के तहत पुराने जर्जर भवन को ढहाकर आधुनिक स्टेशन बनाने का दावा कागजों में ही कैद है। न बिल्डिंग बनी न ही आधुनिक सुविधाएं मिलीं।
इस स्टेशन से रोजाना करीब 1200 यात्रियों का आवागमन स्टेशन पर होता है। आठ जोड़ी ट्रेनों के ठहराव वाले इस स्टेशन पर सुविधाएं नाममात्र भी नहीं है। प्लेटफार्म बहुत नीचे होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को ट्रेन पर चढ़ने और उतरने में परेशानी होती है। एक नंबर प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए फुटओवरब्रिज तक नहीं है। रेलवे ट्रैक पार कर यात्री आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

इनसेट-

क्या बोले लोग
0 स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं है। इससे खासी दिक्कत होती है। - सत्यम कुमार, कुंडवा भीट
0 हैंडपंप खराब होने के कारण घर से पानी ले जाना पड़ता है। फुट ओवरब्रिज न होने से भी दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में दिक्कत होती है। - शिवम पाल, बाबूगंज

वर्जन

ट्रैक दोहरीकरण के बाद स्टेशन का विस्तार होगा। विस्तार के कार्य में प्लेटफॉर्म बनाना भी शामिल है। डबल लाइन बिछाई जानी है। पीने के पानी के लिए वाटर बूथ तैयार कराया जाएगा। - जीतेंद्र कुमार गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक

हरनामगंज रेलवे स्टेशन पर खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद

हरनामगंज रेलवे स्टेशन पर खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें