फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुंडा सीएचसी में मशीन है, रेडियो लॉजिस्ट नहीं, भटक रहे मरीज

Fri, 21 Jul 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में अल्ट्रासाउंड मशीन है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं की गई है। जांच न होने से सामान्य मरीज भटक रहे हैं। उन्हें निजी केंद्रों से जांच करानी पड़ रही है। केंद्र पर सिर्फ सिर्फ गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर स्थित कुंडा तहसील में तीस बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को जांच के नाम पर डेढ़ हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। मरीजों ने कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की। मगर किसी अफसर का ध्यान इस ओर नहीं पड़ रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी के मुताबिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन है। मगर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द रेडियोलॉजिस्ट आ जाएंगे। इससे मरीजों का मुफ्त जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड पीपीपी मोड़ पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें