कांधरपुर बाजार में आयोजित सपा की जनसभा में कमेेरा फाउंडेशन की अध्यक्ष कृष्णा पटेल का मार्ल्यापण
- फोटो : PRATAPGARH
कृष्णा पटेल ने कोनी, कांधरपुर और पाराहमीदपुर में की जनसभा
कोहंड़ौर। कमेरा फाउंडेशन की संयोजक कृष्णा पटेल ने कहा है कि पार्टी को खून-पसीने से सींचने वाले आज बाहर हो गए हैं और षड़यंत्रकारी अपना दल का नाम भुना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमेरा समाज एकजुट होकर ऐेसे लोगों को सबक सिखाएं। उन्होंने शनिवार को सपा प्रत्याशी बृजेश वर्मा के समर्थन में कोनी, कांधरपुर और पाराहमीदपुर में जनसभा की।
कांधरपुर में बड़ी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए कृष्णा पटेल ने कहा कि अपना दल का गठन दबे, कुचले और पिछड़े वर्ग के लोगों को हक दिलाने के लिए किया गया था। सके पूर्व सुल्तानपुर के पूर्व विधायक अरुण वर्मा, श्रीराम वर्मा, जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल, प्रयागराज के जिलाध्यक्ष मानिक चंद्र पटेल ने जनसभा को संबोधित किया।