फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टी में बनेगी किसान मंडी

Sat, 04 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी नगर मुख्यालय पर लगभग तीस करोड़ की लागत से किसान मंडी की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दे दी है। इस किसान मंडी की स्थापना से विकास की कड़ी में एक नया अध्याय जुड़ेगा। क्षेत्र की जनता के लिए यह एक बड़ी सौगात है। यह बातें सपा विधायक रामसिंह पटेल ने डाक बंगले पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद में वर्ष 1964 के बाद पट्टी में यह दूसरी किसान मंडी बनने जा रही है वह आदर्श किसान मंडी के रूप में स्थापित होगी। पट्टी-ढखवा मार्ग 32 बीघा जमीन के भीतर इस मंडी का निर्माण कराया जाएगा। इसका शिलान्यास युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द ही करेंगे। इसी वर्ष के अंत तक किसान मंडी की स्थापना पूरी तरह से हो जाएगी। विधायक ने बताया कि मंडी के बाहर एक सुपर मार्केट भी बनाई जाएगी जिसमें मंडी परिषद् सौन्दर्यीकरण के साथ गोदाम सहित अन्य सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें