जनपद जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर पढ़ने आई छात्रा को बोलेरो सवार लोगों ने चाकू दिखाकर अगवा कर लिया। मारपीट कर घायल अवस्था में उसे महराजगंज इलाके में छोड़ा। जहां से वह भटकते हुए अमरगढ़ बाजार आ गई। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी अमरगढ़ में भर्ती कराया है और पुलिस को सूचना दी।
जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर निवासी अंजना पुत्री अरविंद निवासी जयपाल पुर संत पंचम दास इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्रा है। पीड़िता के अनुसार सोमवार को स्कूल जाते समय तालाब के समीप बोलेरो सवार लोगों ने चाकू की नोंक पर उसे अगवा कर लिया। मारपीट कर महराजगंज में छोड़ दिया। वहां से वह रास्ता न समझ सकी और भटकते हुए अमरगढ़ बाजार आ गई। ग्रामीणों ने उसकी बदतर हालत देखकर सीएचसी अमरगढ़ में भर्ती कराए जाने के साथ देवसरा पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस चिकित्सालय पहुंच कर छात्रा की निगरानी कर रही है। इस बाबत उसके परिजनों को फोन पर सूचना देकर बुलाया गया है।