फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बकाया फीस न जमा होने पर परीक्षा कक्ष से किया बाहर, अपमान से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 29 Mar 2025 03:28 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

परीक्षा कक्ष से बाहर निकाले जाने से आहत कक्षा नौ की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह गांव में ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। उसका 800 रुपये फीस बकाया था। शनिवार को सुबह आठ बजे वह परीक्षा देने पहुंची तो उसे कक्षा से बाहर निकाल दिया गया। मां ने प्रबंधक, प्रधानाचार्य, लिपिक और चपरासी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
रिया प्रजापति। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकाया फीस न जमा होने पर विद्यालय में अपमानित करने और परीक्षा कक्ष से बाहर करने से आहत छात्रा ने घर पहुंचकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लड़की की मां ने विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, लिपिक और चपरासी समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के पितईपुर निवासी कमलेश प्रजापति की पुत्री रिया प्रजापति (16) वर्ष गांव में ही संचालित कमला शरण इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। विद्यालय में गृह परीक्षा चल रही है। कक्षा की उसकी फीस आठ 800 रुपये बकाया थी। शनिवार को वह परीक्षा देने के लिए विद्यालय गई तो उससे बकाया फीस न देने के कारण उसे परीक्षा से बाहर कर दिया गया। जिससे अपमानित और निराश होकर रिया घर वापस लौट गई।

घर जाकर अंदर रस्सी से चुल्ले में फांसी लगाकर जान दे दी। चार भाई बहनों में वह सबसे छोटी थी। उसके पिता कमलेश प्रजापति दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मां पूनम देवी ने थाने में तहरीर देकर प्रबंधक, प्रधानाचार्य, लिपिक, चपरासी समेत अन्य पर पुत्री को अपमानित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






पढ़ें-  Pratapgarh News : मुकदमा दर्ज न करने पर भड़का आक्रोश, बवाल में बदला, पुलिस से होती रही झड़प    

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें