फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रयागराज को हराकर कौशाम्बी ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मीराभवन स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए माध्यमिक विद्यालयीय अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कौशाम्बी ने प्रयागराज को पांच विकेट से हराया। रोमांचक मुकाबले में कौशाम्बी ने 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल में टॉस जीतकर कौशाम्बी ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रयागराज की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 100 रन बनाए। 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कौशाम्बी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। टीम ने पांच विकेट खोकर 9.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
प्रतियोगिता में प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया। मैच में अंपायर की भूमिका सतीश श्रीवास्तव और योगेश दुबे ने निभाई। समापन समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान माध्यमिक खेल सचिव संतोष कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें