फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में धरने पर बैठ गए कौशाम्बी सांसद

Sun, 05 Apr 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में हुई चोरी और दरोगा की बाइक गायब होने के मामले ने रविवार की शाम नया मोड़ ले लिया। इसमें बैठाए गए संदिग्धों की पैरवी को सांसद पहुंच गए। एसओ के ठीक से बात न करने पर वह जमीन पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे सीओ ने काफी देर उन्हें समझाया तब जाकर वह कुर्सी पर बैठे।
विज्ञापन


दो दिन पहले थाने में एसओ के कमरे में चोरी हो गई थी। उसी रात एक दरोगा की बाइक भी चोरी हो गई। पुलिस को अपनी बेइज्जती का अहसास हुआ तो कई संदिग्धों को थाने में बैठा लिया गया। इनमें से किशुनदासपुर के दो युवक भाजपा के सदस्य थे। उनकी सूचना पर कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने एसओ प्रमेंद्र सिंह से बात करनी चाही लेकिन बातचीत ठीक ढंग से नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने सीओ और एसपी से भी बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।

शाम को कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए और थाना परिसर में जमीन पर ही बैठ गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सीओ कवींद्रनारायण भी थाने में पहुंच गए। उन्होंने वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि एसओ प्रमेंद्र से संदिग्धों के बाबत बातचीत की गई तो वह कह रहे हैं कि जब तक मर्जी होगी बैठाए रखेंगे। सीओ ने काफी अनुनय विनय करके उन्हें मनाया और फिर कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद काफी देर की बातचीत के दौरान वह शांत हुए। सांसद के जाने के बाद पुलिस ने बैठाए गए भाजपा के दोनों युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें