फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करपात्री जी को मिले भारत रत्न

Fri, 22 Dec 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रामानुज आश्रम में बेटी का नामकरण करते ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्
विज्ञापन
सरोज चौराहा के समीप स्थित शिवजीपुरम के रामानुज आश्रम पर धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय के जन्मदिन समारोह में पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज को भारत रत्न दिए जाने की मांग का समर्थन किया। कहा, शंकराचार्य महाराज ने न्यायालय का फैसला आने के पहले ही अयोध्या जाकर राम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

कहा, अयोध्या जाने से पहले प्रयाग में शंकराचार्य महाराज ने ओमप्रकाश पांडेय के घर पर विश्राम करने का वचन दिया था। उसी को पूरा करने के लिए रामानुज आश्रम आया हूं। धर्मस्थलों को तोड़ने और कब्जा करने के दिन चले गए हैं। ऐसी सोच रखने वालों को अपने विचार बदलने होंगे।
कार्यक्रम से पहले ट्रेजरी चौराहे पर महाराज का भक्तों ने स्वागत किया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, श्याम किशोर शुक्ला, ओमप्रकाश त्रिपाठी, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, विधि देव शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, बद्री प्रसाद मिश्र, आचार्य आलोक, संजय शरण शांडिल्य, सरला ओझा, राकेश सिंह, डॉ. विवेक पांडेय, डॉ.आवंतिका पांडेय, डॉ. अंकिता पांडेय, वैदेही शुक्ला, हेमंत शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें