फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अमृत सरोवर में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने पकड़ा

Fri, 22 Dec 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
लीलापुर के रामपुर खजूर में निकाला विशालकाय अजगर।
विज्ञापन
अमृत सरोवर के समीप बृहस्पतिवार को विशालकाय अजगर लोग डर गए। वहां खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम सदस्यों ने अजगर पकड़ लिया। अजगर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर के रामपुर खजूर गांव के अमृत सरोवर तालाब के पास बृहस्पतिवार की दोपहर बच्चे खेल रहे थे। इस बीच झाड़ियों से सूखे पत्ते को रौंदने की आवाज आने लगी। बच्चों ने उधर देखा तो वहां अजगर रेंग रहा था। अजगर देख भयभीत बच्चे शोर मचाते हुए घर की तरफ भागे। थोड़ी ही देर में परिजनों संग ग्रामीणों ने बच्चों को रोका और शोर मचाने का कारण पूछा।
बच्चों से जानकारी पाकर ग्रामीणों के साथ प्रधान प्रतिनिधि विमलेश कुमार अमृत सरोवर के पास पहुंचे। अजगर देखकर लोगों ने वन विभाग के अफसरों को इसकी सूचना दी। करीब दो घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा और अपने साथ ले गई। इस दौरान विशालकाय अजगर को देखने के लिए वहां मजमा लगा रहा। मौके पर रहे ऐनुन उर्फ कल्लू, सोनू, तेजई सरोज, प्रदीप कुमार, गुफरान आदि ने कहा, वनकर्मियों ने बताया है कि अजगर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें