फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान : बबीता सिंह चौहान

Tue, 24 Jun 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
जिला जेल से निरीक्षण बाहर निकलतीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह व सदस्य प्रतिभा कुशवा
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शिवगढ़ ब्लॉक के जरियारी गांव में जनसुनवाई एवं संवाद कार्यक्रम के दौरान सोमवार को मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने महिलाओं से उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और समूह में महिलाओं की भागीदार बढ़ाने को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक कानून लाकर मुस्लिम वर्ग की महिलाओं का सम्मान बढ़ाया।
विज्ञापन

आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने प्रदेश व केंद्र की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं, बभनमई गांव स्थित पूर्व विधायक धीरज ओझा के कार्यालय पर आयोग अध्यक्ष व सदस्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से वे मां बाराही देवी धाम मेें दर्शन-पूजन करने पहुंचीं। इस मौके पर एसडीएम रानीगंज दीपक वर्मा, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी व ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, नपं अध्यक्ष मीरा गुप्ता, बिपिन मिश्रा मौजूद रहे।

किया गया स्वागत
सगरा सुंदरपुर। बाजार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान को समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया। लक्ष्मणपुर की ब्लाॅक प्रमुख प्रेमलता सिंह व भाजपा नेता डॉ. राकेश सिंह की अगुवाई में लोगों ने अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन


जिला कारागार का किया निरीक्षण
प्रतापगढ़। उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान एवं सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने जिला कारागार का निरीक्षण कर महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। पाकशाला का निरीक्षण कर बन रहे भोजन की गुणवत्ता को देखी। महिला बैरक पहुंचकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। नवनिर्मित नर्सरी क्रेच का लोकार्पण करते हुए पौधरोपण किया।

जिला जेल से निरीक्षण बाहर निकलतीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह व सदस्य प्रतिभा कुशवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें