फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में सड़क हादसे में कंधई के पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत बृजेश यादव। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
होली पर कानपुर से बाइक से घर आ रहे पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के पड़री जबर निवासी बृजेश कुमार यादव (42) मुंबई में ट्रक चलाता था। एक माह पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आया था। बृजेश का बड़ा पुत्र अरुण कुमार यादव (20) चंडीगढ़ में प्लंबरिंग का काम करता था। कुछ दिन पूर्व अरुण कानपुर आकर काम करने लगा।
होली पर बेटे को घर लाने के लिए शुक्रवार भोर में बृजेश बाइक से कानपुर पहुंचा। शुक्रवार की शाम दोनों वहां से बाइक से घर के लिए निकले। कानपुर शहर के चकेरी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे दोनों नीचे गिर पड़े। वाहन दोनों को कुचलते हुए गुजर गया। आसपास के लोगों ने पिता-पुत्र को नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बृजेश की जेब में मिले आधारकार्ड से कानपुर पुलिस ने उनकी पहचान की।
बाद में घटना की सूचना परिजनों को दी। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते कानपुर के लिए रवाना हुए। पिता-पुत्र की मौत की खबर से इलाके का माहौल गमगीन है।

सड़क हादसे में मृत अरूण कुमार। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें