फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग बुग्गी चालक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
फाइल फोटो राजेश सरोज। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बीमारी से परेशान बुग्गी चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव बाग में पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुंडा नगर क्षेत्र के समापुर निवासी राजेश कुमार उर्फ गब्बर सरोज (40) बुग्गी चलाता था। वह काफी दिन से बीमार चल रहा था। उसका इलाज प्रयागराज के एक नर्सिंगहोम में चल रहा था।
आठ लोगों के परिवार में वह अकेला कमाने वाला था। शुक्रवार शाम वह अपनी बीमारी के कागज व जांच रिपोर्ट लेकर घर से निकल गया। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उसका शव घर से करीब एक किमी दूर बाग में पेड़ से लटकता मिला। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक पर्ची मिली। जिसमें उसने तीन बार राजाभैया जिंदाबाद लिखा था। राजा भैया की फोटो वाला एक पंफलेट भी मिला।
राजाभैया ने जताई शोक संवेदना
राजेश कुमार की मौत पर पूर्व मंत्री राजाभैया ने परिजनों से फोन पर बातकर संवेदना जताई। प्रतिनिधि हरिओमशंकर श्रीवास्तव, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, संतोष सिंह, गुड्डू गुप्ता आदि को मौके पर भेजा। हरिओम ने गब्बर की पत्नी आशा देवी को अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रुपये देने के साथ ही बेटियों की शादी कराने और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें