फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कल निकलेगी कलश यात्रा, 51 सौ मातृशक्तियां होंगी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी तहसील के रामपुर खागल गांव में 18 अक्तूबर से पद्मश्री तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से अमृतमयी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवर्षा होगी। बृहस्पतिवार को कुंडा धाम दाऊदपुर पृथ्वीगंज बाजार से दिव्य कलश यात्रा सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। कलश यात्रा में 51 सौ पीतांबरधारी महिलाएं और छात्राएं सिर पर कलश लेकर क्षेत्र का भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन

कथा आयोजक एवं तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्रदास (जय महाराज) ने मंगलवार को श्रद्धालुओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। यहां कार्यक्रम का समापन होगा। कलश यात्रा के माध्यम से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस मौके पर सुशील मिश्रा, दिनेश मिश्रा, संजय तिवारी, मनोज तिवारी, अभिषेक, अतुल पुजारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें