फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: तीजोत्सव में ढोलक की थाप पर गूंजी कजरी

विज्ञापन
शहीद उद्यान में अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तु
विज्ञापन
00 अपराजिता 00
विज्ञापन

फोटो 0000
तीजोत्सव में ढोलक की थाप पर गूंजी कजरी
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत शहीद उद्यान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पिया मेहंदी लिया दा मोती झील से.....जाइके साइकिल से न...। हरे रामा कृष्ण बने मनिहारी पहन लिए साड़ी रे रामा...। अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत मंगलवार को शहर के शहीद उद्यान में आयोजित तीजोत्सव कार्यक्रम में कजरी व सावनी गीतों के बीच महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीत व नृत्य की प्रस्तुति कर मौसमी पर्वों के मायने समझाए।
एलायंस क्लब इंटरनेशनल की महिला इकाई द्वारा शाम 5 बजे हरियाली तीज को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष अर्चना खंडेलवाल व कोषाध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने भगवान गणेश व मां वीणा पाणि की वंदना से की। इसके बाद कजरी व सावनी गीत का रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ। रेखा ऊमरवैश्य की टीम ने कजरी गीतों की प्रस्तुति की। ढोलक की थाप पर जैसे ही हरे रामा कृष्ण बने मनिहारी, पहन लिए साड़ी रे रामा की पंक्तियां गूंजीं तो साथ दे रहीं मिली, मीनू, मोना, रचना थिरकने लगीं। संयुक्त रूप से पूरी टीम ने नृत्य प्रस्तुत कर सावन के महीने के महत्व को बताया। इसके बाद रश्मि, ममता ने हरियाली तीज के आध्यात्मिक व पारंपरिक महत्व पर गीत प्रस्तुत किए। ज्योति खंडेलवाल, ज्योति, पे्ररणा ने रश्मि का साथ दिया। टीम ने संयुक्त रूप से नृत्य की जबरजस्त प्रस्तुति की। इसके बाद मीना व शशि ने एकल गीत प्रस्तुत किए। क्लब के इंटरनेशनल एडवाइजर समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवेश्य ने कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध में हम अपनी परंपराओं से कटते जा रहे हैं। पारंपरिक गीत लुप्तप्राय हो रहे हैं। जबकि इनका महत्व कम नहीं है। इस दिशा में अमर उजाला का की पहल सराहनीय है।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान आज
प्रतापगढ़। भाजपा नेता शिवप्रकाश सेनानी द्वारा 14 अगस्त बुधवार को शहर के लीला पैलेस में सदस्यता अभियान को लेकर शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद संगमलाल गुुप्ता, कौशांबी सांसद विनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष समेत भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी शाश्वत पांडेय ने दी।
विज्ञापन

सदस्यता ग्रहण करने उमड़े लोग
प्रतापगढ़। शहर के एमडीपीजी कालेज गेट के पास भाजयुमो द्वारा सदस्यता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस दोरान सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, अजय वर्मा, सौरभ पांडेय, अवनीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें