फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर बार का चुनाव आज, सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा मतदान

विज्ञापन
कचहरी में जूनियर बार एसोसिशन के चुनाव की तैयारी में पोस्टर बैनर से अटा परिसर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पदाधिकारियों के चयन के लिए मंगलवार को चुनाव होगा। सुबह नौ बजे से प्रारंभ होने वाला मतदान चार बजे तक होगा।
विज्ञापन

अभी तक मतदान के दिन ही मतों की गणना होती थी और देर रात तक परिणाम आ जाता था, मगर इस बार ऐसा नहीं होगा। मतों की गणना बुधवार को होगी।
मंगलवार को होने वाले जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव के लिए सोमवार अंतिम दौर तक प्रचार-प्रसार का दौर चलता रहा। अध्यक्ष पद के लिए सात, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए तीन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए तीन, महामंत्री के लिए, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए तीन, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
चुनाव अधिकारी देवनारायण शुक्ल ने बताया कि सुबह नौ बजे से प्रारंभ होने वाले मतदान में प्रतिभाग करने के लिए अधिवक्ताओं को अपना पीओपी नंबर युक्त परिचय पत्र या प्रमाणपत्र लेकर आना होगा। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में सोमवार की शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में अधिवक्ता लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें