फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में जंगलराज, फर्जी इनकाउंटर में मारे जा रहे निर्दोष : नरेश उत्तम

विज्ञापन
कोहडौर के कांधरपुर में आयोजित जनसभा में बोलते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि यूपी में जंगलराज है। फर्जी एनकाउंटर में निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने यूपी में जंगलराज की टिप्पणी कर यह सिद्ध कर दिया है कि सूबे की सरकार कानून व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह फेल हो गई है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी बृजेश वर्मा के पक्ष में कांधरपुर बाजार में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा गरीबों और किसानों को ठग रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। गाय के नाम पर लूट मची है। नोटबंदी के बाद देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है।
बुवाई के समय बीज और खाद नहीं मिलता है। बिजली का बिल और डीजल-पेट्रोल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाना आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने शहर के अबुल कलाम आजाद इंटर कालेज, सिटी में जनसभा करके सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस मौके पर रामवृक्ष यादव, अनूप संडा, अरुण वर्मा, सीएन सिंह, सियाराम यादव, भैयाराम पटेल, संजय पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें