खुलासा न होने पर परिवारीजनों ने प्रतिष्ठान पर ही क्रमिक अनशन शुरू कर दिया
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़। सहारनपुर की घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए अपराधिक तत्वों को जेल पहुंचाने की मांग करते हुए भाकपा के कार्यकताओं ने सोमवार को धरना दिया। घटना की तीखी आलोचना करते हुए 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलामंत्री रामबरन सिंह ने कहा कि मंदसौर में किसानों पर गोलियां चलवाकर भाजपा ने अपनी मानसिकता का प्रमाण दिया है।
लाल बहादुर तिवारी ने कहा कि सत्ता में आई केन्द्र व यूपी की भाजपा सरकार अब तक अपने वादों पर खरी नहीं उतर सकी है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, अफसरों और नेताओं की सांठगांठ से मनमाना राज चल रहा है। मगर आम जनता को राहत नहीं है। उपस्थित पदाधिकारियों ने मंदौस में मारे गए किसानों की मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर मंत्री पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा, संयोजक राम नरेश पटेल, हेमंत नन्दन ओझा, बृजनाथ ओझा, आशुतोष शुक्ला, राजमणि पांडेय, निर्भय प्रताप सिंह, राम सनेही पाडेय आदि मौजूद रहे।