फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद, विधायक समेत भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, राजकुमार पाल, भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह समेत पचास से अधिक भाजपाइयों के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। सिपाही को घसीटकर पीटने के मामले में भी भाजपा नेताओं पर पुलिस ने केस दर्ज किया। सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम के फुटेज से पुलिस बवाल करने वालों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को अफीम कोठी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे मतदान के दौरान बवाल हो गया। जिला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रतिबंध के बाद भी भाजपा नेता पहले धरने पर बैठे। फिर भीतर घुसकर बवाल काटा। गेट तोड़ने की कोशिश के साथ पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। आदर्श आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती रहीं। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए मुस्तैद पुलिसकर्मी व प्रशासनिक अफसर खामोश रहे। जिसके चलते कार्यकर्ता मनमानी करते रहे। इस मामले में देर शाम नगर कोतवाली में सांसद, विधायक व भाजपा प्रत्याशी समेत 50 से अधिक भाजपा नेताओं के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर सिपाही को घसीटने के साथ ही मारपीट करने के मामले में भी पुलिस की ओर से भाजपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सीसीटीवी में कैद बवाल करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
कौन हैं निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष
जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष माधुरी पटेल बाबागंज विकासखंड के मालाधर छत्ता गांव की रहने वाली हैं। वर्ष 2015 में उनके पति कुलदीप पटेल गांव के प्रधान रहे। माधुरी ने एमए बीएड की शिक्षा हासिल की है। सियासत में उनकी रुचि नहीं थी, मगर पति के कहने व राजाभैया की प्रेरणा पर वह पहला जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ीं। गृहिणी माधुरी एक स्कूल में शिक्षिका भी रह चुकी हैं। उनकी सास भी बीडीसी सदस्य रह चुकी हैं। परमेश्वर प्रसाद जूनियर हाईस्कूल में माधुरी के पति कुलदीप शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें