रानीगंज के मऊ डांडिया में शनिवार की रात पूर्व प्रधान का बंद मकान चोर खंगाल ले गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चोर दो लाख के गहने और दो हजार नकदी ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व प्रधान श्यामशंकर तिवारी परिवार के साथ मुंबई गए हुए थे। शनिवार को उनकी पत्नी विशाललता तिवारी जेठानी के घर पर रुकी थीं। घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि शनिवार की देर रात घर के पीछे के रास्ते सीढ़ी से अंदर आ गए। तीन कमरों के ताले को तोड़कर करीब दो लाख रुपये के जेवरात और दो हजार रुपये नकदी समेट ले गए।
रविवार सुबह पूर्व प्रधान की पत्नी विशाललता घर पहुंचीं तो ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। जेवरात और नकदी गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान की पत्नी से पूछताछ की। सीओ रानीगंज प्रशांत राज ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।