फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
अंतू थाने के गडवारा शुकुलपुर में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने करीब दो लाख के गहने और 20 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घरवालों ने सारा सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर निवासी रमेश शुक्ल ने बताया कि 21 अगस्त रात बिजली कट जाने पर घर के लोग आंगन में सो रहे थे। घर के रास्ते चोर कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर आ गए। पर्स में रखी आलमारी की चाबी से ताला खोलकर मंगलसूत्र, एक अंगूठी, कान का टप्स, एक चेन व एक जोड़ी पायल और पेटी के साथ कोट में रखा 20 हजार रुपये लेकर भाग निकले। सुबह घर का सारा सामान फैला हुआ था। कमरे में रखी आलमारी का ताला खुला हुआ था। उसमे रखे जेवरात गायब थे। कोट में रखा 20 हजार नकदी भी नहीं मिला। पीड़ित पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विधि महाविद्यालय में चोरी
प्रतापगढ़। मौलवी फरजंद अली विधि महाविद्यालय लालगंज में बुधवार रात चोर कंप्यूटर, साइकिल और पंखा खोल ले गए। सुबह कर्मचारियों ने उपकरण गायब देख पुलिस को सूचना दी। कर्मचारियों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस जांच करने नहीं पहुंची। प्राचार्य डॉ. एसपी विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें