फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मीटर चौड़ी होगा जेठवारा-लालगोपालगंज मार्ग

Fri, 25 Jan 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पिपराघाट पुल पर आने के लिए अंडरपास रास्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 मोहनगंज-लालगोपालगंज को जोड़ने वाली सड़क अब राम वनगमन मार्ग के नाम से जानी जाएगी। वर्तमान में यह सात मीटर चौड़ी है, मगर जल्द ही यह दस मीटर में परिवर्तित हो जाएगी। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को एनएच इलाहाबाद को हस्तगत कर दिया है। 29 जनवरी को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आधारशिला रखने आ रहे हैं।  
विज्ञापन


मोहनगंज-लालगोपालगंज को जोड़ने वाली 41 किमी सड़क अब राम वनगमन मार्ग के नाम से जानी जाएगी। अभी तक लोक निर्माण विभाग के पास रहने वाली यह सड़क एनएच इलाहाबाद को हस्तगत कर दी गई है। वर्तमान में सात मीटर चौड़ी सड़क  को दस मीटर करने के लिए गुरुवार को हाइवे के अधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण किया। शासन की ओर से मंजूरी मिलने के साथ ही 78.21 करोड़ रुपये भी मंजूर हो गए हैं। सड़क के दस मीटर चौड़ा होने से मोहनगंज से श्रृंगवेरपुर तक जाने रास्ता हाइवे में परिवर्तित हो जाएगा। एनएच इलाहाबाद के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी मोहनगंज में आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें