फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष के अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Mon, 05 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम की अगुवाई में नगर पालिका की जेसीबी गरजती रही। कार्रवाई की जद में नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह के आवास का हिस्सा भी आया। उसे हटाने के बाद दूसरों के भी नाले पर किए गए अवैध कब्जे हटाए गए। इसे लेकर सैकड़ों लोगों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी जेपी मिश्रा सोमवार को नगर पालिका के कर्मचारियों और पीएसी के जवानों को साथ लेकर अजीतनगर पहुंचे। इस दौरान हाईवे के किनारे नालों पर अवैध कब्जा हटवाने के बाद पटरियों को खाली कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह के आवास के बाहरी हिस्से पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया गया। इसके बाद कोटेदार का अतिक्रमण भी जेसीबी से गिरवाया गया।

नर्सिंग होम के बाहर खड़ी बाइकों को लेकर लोग भागने लगे। बैंक के बाहर जनरेटर की पटरी हटाने को लेकर पूर्व प्रमुख शांति सिंह और एसडीएम से कहासुनी भी हुई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को देखने के लिए भारी भीड़ जमा रही। सई पुल के करीब पहुंचने के बाद अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता लौट आया। एसडीएम सदर ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी के साथ नोटिस भी थमाया जा रहा है। यदि नोटिस के बाद भी अतिक्रमण हटाने के प्रति लोग उदासीन रवैया अपनाते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें