फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसर में अंधेरा होने पर तीमारदारों ने किया हंगामा

Sun, 04 Jan 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली नहीं होने से जिला महिला अस्पताल परिसर में अंधेरा होने पर शनिवार की रात तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की खबर से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जानकारी सीएमएस तक पहुंची तो उन्होंने इलेक्ट्रीशियन को भेजा। इलेक्ट्रीशियन ने जेनरेटर चलाया तो माहौल शांत हुआ। जिला महिला अस्पताल में जेनरेटर लगा है। इसके बावजूद बिजली गायब होने पर जेनरेटर नहीं चलाया जाता।
विज्ञापन


इनवर्टर से वार्डों में बल्ब जलते हैं पर परिसर में अंधेरा ही रहता है। अंधेरे की वजह से प्रसूताओं व गर्भवती मरीजों संग आए तीमारदारों को काफी परेशानी होती है। रात उन्हें अंधेरे में बितानी पड़ती है। दिक्कत महिला तीमारदारों को होती है। परिसर में खड़े वाहनों के चोरी होने का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में रात में बिजली गुल हुई तो तीमारदारों ने इमरजेंसी कक्ष के सामने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की खबर सीएमएस तक पहुंची तो उन्होंने फौरन इलेक्ट्रीशियन को भेजा। इलेक्ट्रीशियन ने जेनरेटर चलाया तो परिसर में रोशनी हुई। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो गया। सीएमएस पार्वती सिंधी ने कहा कि तीमारदारों की नाराजगी की बात पता है। रात में जेनरेटर चलवा दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें