फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी बने जनसत्ता दल से एमएलसी प्रत्याशी

विज्ञापन
एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
विधान परिषद के चुनाव का बिगुल बजने के बाद जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी को उम्मीदवार घोषित किया है। पिछली बार गोपालजी सपा के टिकट पर निर्विरोध एमएलसी निर्वाचित हुए थे। अभी सपा, बसपा, कांग्रेस व भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य के चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अभी तक विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए मंथन करने वाले दलों को एमएलसी प्रत्याशी का चयन करने के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है। भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस की ओर से अभी एमएलसी का टिकट किसी को नहीं दिया गया है।
जबकि मंगलवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी को फिर से चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की। उनके नाम पर मुहर लगाते हुए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। एमएलसी के मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा ने बताया कि पिछले चुनाव में सपा के टिकट पर अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने नामांकन दाखिल किया था। वह निर्विरोध एमएलसी चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें