मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरने वाली काशीविश्वनाथ और जनता एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही। दिल्ली से प्रतापगढ़ मां बेल्हा देवी जंक्शन आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस समय से 17 मिनट पहले पहुंची। जबकि छह ट्रेनें घंटों देरी से संचालित हुईं।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि तुलसी एक्सप्रेस और प्रयागराज-अयोध्या मेला स्पेशल दो घंटे, मेमू पैसेंजर, हावड़ा- अमृतसर पंजाबमेल एक घंटे देरी से रवाना हुई। जबकि मां बेल्हा देवी धाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस पौन घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने के कारण मां बाराहीदेवी और अंतू स्टेशन से सफर शुरू करने वाले यात्रियों को जंक्शन से आकर यात्रा शुरू करनी पड़ी। जिसके चलते पद्मावत एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ बढ़ी रही।