फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों ने लगाया हाईवे पर जाम

Sun, 31 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh news
विज्ञापन
शिवालयों पर जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों ने रविवार को डीजे बजाने की मांग को लेकर सीताराम धाम के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। गिट्टी फैलाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। एएसपी व सीओ सिटी के समझाने पर लोग शांत हुए और हाईवे को खाली किया। सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए गंगा जल लेकर लौटे कांवड़िया रविवार को जोगापुर स्थित सीताराम धाम के पास जमा हुए। अधिकांश कांवड़ियां शहर के ही थे। इस दौरान भगवान शंकर की विशालकाय चित्र के साथ टेंपो पर शोभायात्रा पहुंची। शोभायात्रा डीजे के साथ निकालने की कांवड़िया मांग करने लगे। पुलिसकर्मियों ने न्यायालय के आदेश पर लगी रोक बताते हुए असमर्थता जताई।
विज्ञापन


जिससे आक्रोशित कांवड़िया इलाहाबाद- फैजाबाद राजमार्ग पर जाम लगा दिए। कांवड़ियों ने पूरी सड़क पर गिट्टी फैला दी। इस बात की खबर मिलते ही एएसपी पूर्वी स्वामीनाथ, सीओ सिटी शशी शेखर दीक्षित दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जाम लगाए कांवड़ियों को समझा बुझाना प्रारंभ कर दिया। धीरे-धीरे सभी को हाईवे से किनारे ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने मंदिर की ओर पुलिस का घेरा बना लिया। अफसरों के समझाने का असर यह रहा कि कांवड़िया मान गए। बाद में भांगड़ा ढोलक बजाते हुए कांवड़िया शिवालयों की ओर जलाभिषेक करने के लिए कूच कर दिए। कांवड़ियों पर निगरानी के लिए भारी भरकम पुलिस के जवानों के साथ ही पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें