फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यास बुझाने को खर्च होंगे 30 अरब रुपये

विज्ञापन
water
विज्ञापन
जिले के लोगों को अब साफ पानी पीने के लिए भटकना नहीं होगा, बल्कि अब सभी 1255 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी की स्थापित करके हर घर को नल से जल दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 17 विकास खंडों में पानी की टंकी स्थापित करने और पाइप बिछाने पर 30,55,78,09,230 रुपये का भारी भरकम बजट तैयार किया गया है। एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाली इस योजना के तहत पहले चरण में 217 ग्राम पंचायतों में पानी के टंकी की स्थापना की जाएगी।
जिले में जलस्तर खिसकने से हैंडपंपों के खड़े होने और बिजली गुल होने पर समर्सिबल के नहीं चलने से पीने के पानी के लिए तरसने वालों के लिए यह अच्छी खबर है, कि उन्हें पीने के पानी की चिंता नहीं सताएंगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने प्रत्येक घर को नल से जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत जिले के 7,19,304 परिवारों के 35,96,518 लोगों को साफ पानी मुहैया कराने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।
वर्ष 2024 तक जिले की 1255 ग्राम पंचायतों में स्थापित होने वाली पानी की टंकी से सभी लोगों को साफ पानी मिलना प्रारंभ हो जाएगा। एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाली योजना के लिए पहले चरण में 217 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।
इस योजना में केंद्र और राज्य का अंशदान 50-50 प्रतिशत होगा। गांव के लाभार्थियों से दस प्रतिशत धनराशि एकत्रित करके रख-रखाव सुनिश्चित किया जाएगा।
ग्राम पंचायतों के निगरानी में रहेगी पानी की टंकी
जिले में बनने वाली पानी की टंकी ग्राम पंचायतों के देखरेख में होगी। उपभोक्ताओं से निश्चित धनराशि ली जाएगी, जो बिजली और मरम्मत में खर्च की जाएगी। पानी की टंकी स्थापित करने की जिम्मेदारी जलनिगम निभाएगा।
गांव में दो व्यक्तियों को मिलेगा रोजगार
गांव में पानी की टंकी स्थापित होने से दो व्यक्तियों को रोजगार भी मिलेगा। प्रत्येक टंकी पर एक आपरेटर और एक मरम्मत कार्य के लिए कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। जो ग्राम पंचायतों के देखरेख में कार्य करेंगे।
जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर को नल से जल पहुंचाने के लिए कार्ययोजना केंद्र सरकार को भेजी गई है। एक अप्रैल से इस योजना के लिए कार्य प्रारंभ हो जाएगा। आरएस वर्मा, प्रभारी अधिशासी अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें