फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ग्राम चौपाल में मताधिकार की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

Thu, 19 Nov 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के सकरौली में आयोजित कांग्रेस की चौपाल में बोलते जिलाध्यक्ष डॉ. नी
विज्ञापन
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत बुधवार को विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के सकरौली गांव में कांग्रेस ने ग्राम चौपाल लगाई। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में भाजपा के खिलाफ ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी कर सत्ता हासिल कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता के वोट की सुरक्षा जरूरी है। सेवादल जिला महासचिव रामरतन तिवारी ने गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने की बात कही। कार्यक्रम में प्रशांत सिंह प्रिंशु, महेंद्र शुक्ला, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें