शादी की खुशियों और सात फेरों के बीच भी 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले का मुद्दा छाया रहा। भर्ती में कथित गड़बड़ी के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने दूल्हे अखिल कुमार की शादी को भी न्याय की मांग का मंच बना दिया। हीरागंज के अतिथि गृह में आयोजित समारोह में कई अभ्यर्थी सिर पर आरक्षण घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग लिखी पट्टी बांधकर पहुंचे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
68500 शिक्षक भर्ती में कथित आरक्षण घोटाले का मुद्दा अब शादी समारोह में भी गूंजने लगा है। कुंडा क्षेत्र के गयासपुर निवासी भर्ती अभ्यर्थी और आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल अखिल कुमार की शादी में भी अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन की आवाज बुलंद की। 20 नवंबर की रात हीरागंज स्थित एक अतिथि गृह में बरात पहुंचने के दौरान शिक्षक भर्ती के कई अभ्यर्थी प्रदर्शन करते नजर आए।
अखिल कुमार की शादी क्षेत्र के नरई निवासी अर्चना के साथ हुई। समारोह में पहुंचे अभ्यर्थियों ने सिर पर आरक्षण घोटाले की जांच की मांग लिखी पट्टी बांध रखी थी। उन्होंने दूल्हा अखिल कुमार और दुल्हन अर्चना के साथ मिलकर भर्ती में कथित आरक्षण घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
शादी समारोह में एक ओर विवाह की खुशियां मनाई जा रही थीं तो दूसरी ओर शिक्षक भर्ती में न्याय की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय बना रहा। इस तरह निजी खुशी के मौके पर भी भर्ती का मुद्दा और आंदोलन की मांग प्रमुखता से सामने आई।